नवगछिया| प्लेटफार्म एक के पूर्वी छोर पर मंगलवार को जीआरपी ने 20 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिए। गिरफ्तार युवकों में रंगरा ओपी के जहांगीपुर वैसी निवासी बिपिन कुमार और खरीक थाना क्षेत्र के दादपुर निवासी मिट्ठू कुमार शामिल हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के गुजरने के बाद प्लेटफार्म एक पर दो युवक को बैग लेकर उतरने के बाद पुलिस को संदेह हुआ।

इसके बाद दोनों के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बिपिन के पास से 14 व मिट्ठू के पास से छह बोतल शराब मिली। दोनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

