नवगछिया| सड़क हादसे में घायल गोपालपुर के गोसाईंगांव निवासी ऑटो चालक संजय यादव की मौत रविवार की देर रात हो गई। परिजनों ने बताया कि पैसे के अभाव में समुचित इलाज नहीं होने से उसकी जान चली गई। चार जुलाई को मकंदपुर चौक पर पूर्णिया की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया था।
इसमें संजय यादव ऑटो के साथ ट्रक के नीचे दबकर घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद उसे इलाज के।लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मायागंज अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था।

लेकिन पैसे के अभाव के कारण वह पटना नहीं जा सका। कुछ दिनों तक मायागंज अस्पताल में इलाज के बाद परिजन उसे लाचार होकर घर ले आए। जहां जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ते लड़ते संजय हार गया।


