नवगछिया: अखिल भारतीय विघार्थी परिषद नवगछिया नगर इकाई द्वारा एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम वैशाली चौक पर किया गया। माैके पर देश के उन वीर जवानों की याद में दीप जलाए गए। अभाविप के अनुज चौरसिया ने लोगो के दीपावली के अवसर पर एक दीप उन शहीदों के नाम जो फिर कभी लौट कर घर नहीं आए उनके लिए जलाने की अपील की।

माैके पर पंकज कुमार, सुजीत सिंह, शिवम, राहुल शर्मा, प्रिस गुप्ता, कलानंद,रवि, कालेज उपाध्यक्ष कोमल, मुस्कान आदि मौजूद थे। वहीं नगरह पंचायत में शनिवार को समस्त युवा बंधुजनों ने शहीदों की स्मृति में रंगनाथ सिंह प्रवेश द्वार के समीप एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित युवाओं के आंखें आंसुओं से नम थे और आवाज़ शहीदों के नारों से बुलंद थे। युवाओं ने शहीद जवान अमर रहे के नारे लगाए और हर किसी को एक दीप शाहिद वीर जवानों के नाम जलाने की अपील की।

वहीं नाराणपुर में भी बलाहा बजरंगबली मंदिर प्रांगण में नगर मंत्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में एक दिया शहीदों का नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संजय झा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुमित कुमार यादव आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *