कुख्यात शबनम समेत तीन अपराधी फरार, गरैया बहियार के समीप कोसी में जबरन मार रहा था मछली

रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया के प्रभारी एसपी सह भागलपुर एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर नवगछिया एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती के नेतृत्व में नवगछिया पुलिस हरियो कोसी दियारा पहुंची। जहां गरैया, बोढ़ना, अहौती मुखनाहा समेत अन्य बहियारों के समीप कोसी नदी में नाव के सहारे के ताबड़तोड़ छापामारी की। उस दौरान पुलिस ने गरैया के समीप कोसी नदी में कुख्यात शबनम यादव गिरोह के 12 शातिरों मछली मारते धर-दबोचा। पुलिस की भनक लगते ही गिरोह का सरगना नारायणपुर निवासी कुख्यात शबनम यादव, देवा झा व मधेपुरा के कुख्यात अशोक ठाकुर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार शातिरों के पास चार डेंगी नाव, एक महाजाल, चार छोटी नाव, तीन मोबाइल समेत अन्य समान बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब दो-तीन लाख के बीच बताई जा रही है। पुलिस की इस कारवाई से जलकर माफिया में खलबली मच गई है।

गिरफ्तार सभी शातिर जबरन अवैध ढंग से कोसी नदी में मछली मार रहे थे। जिसपर कुख्यात ने वर्षों से अवैध कब्जा जमा रखा। इसी काली कमाई से वह अपने गिरोह का संचालन करता है। पुलिस टीम में बिहपुर के थानाध्यक्ष रणजीत कुमार, खरीक के एसआई सतीश चंद्र सिंह, नवगछिया नदी थानेदार महताब खां, गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने की कार्रवाई, कई थाने की पुलिस थी शामिल

ये हुए हैं गिरफ्तार | पुलिस की इस कारवाई में गिरफ्तार होने वालों में नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी राजू सिंह, गन्नू सिंह, कुंदन सिंह, गुलसागर, दीपक कुमार, मुन्ना सिंह, जुल्मी सिंह, पंकज सिंह, ललन कुमार व खरीक के भवनपुरा निवासी प्रमोद मंडल, पिन्टू मंडल, मनोहर मंडल का नाम शामिल है।

गिरफ्तार शातिर की खंगाला जा रह है अपराधिक इतिहास : एसडीपीओ

कारवाई की जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि सभी गिरफ्तार शातिर कुख्यात शबनम यादव के लिए जबरन अवैध ढंग से मछली मार रहे थे।जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने कारवाई करते हुए 12 शातिर को गिरफ्तार किया है। सभी शातिरों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही कुख्यात शबनम यादव के खिलाफ कारवाई की रणनीति तैयार की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....