विक्रमशिला पहुंच पथ पर शनिवार की देर शाम जगतपुर के पास सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में उस पर सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी अनिल यादव के पुत्र अमित कुमार (26) के रूप में हुई। वहीं उसकी पत्नी रिंकू कुमारी, पुत्र देवराज कुमार और अनुराग कुमार जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल पहुच पर काफी तेज गति से टेंपो जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टेंपो पलट गया। दुर्घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर परबत्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि अमित कुमार पत्नी और बच्चों के साथ आधार कार्ड में सुधार कराकर नवगछिया से घर लौट रहा था।

इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया। अमित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अमित की मां चामो देवी, पिता अनिल यादव, भाई गुलशन कुमार दहाड़ें मारकर रो रहे थे। अमित दो भाइयों में बड़ा था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu