नवगछिया – संविधान दिवस के अवसर पर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में अभविप की कॉलेज उपाध्यक्ष कोमल राज के नेतृत्व में छात्राओं ने संविधान की रक्षा एवं अपने अधिकारों कि रक्षा की शपथ ली. अभविप की कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है.
Total Downloads: 105
भारतीय संविधान के प्रस्तावना के अनुसार भारत एक सम्प्रुभता सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष,एवं लोकतांत्रिक गणराज्य है. हम सभी को अपने देश और देश के संविधान के प्रति अपने कर्तब्यों को समझना चाहिए और धर्म के नाम पर नहीं बंटना चाहिए.

संविधान पर विस्तृत चर्चा के बाद स्मृति सिंह ने छात्राओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर अभविप की कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह, उपाध्यक्ष कोमल राज, सचिव आकांक्षा चौधरी, सुषमा कुमारी, मुस्कान जासमीन, शिवानी कुमारी, सुरभि, रूही, लवली कुमारी आदि कई छात्रायें उपस्थित थी.

