ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा के तीनों पंचायतों में शनिवार को अनुमंडलीय लोक निवारण सह वरीय पदाधिकारी (पीजीआरओ) मुकेश कुमार ने पहुंचकर वहां के नल जल योजनाओं के कार्य की जांच किया.

मुकेश कुमार ने कनीय अभियंता शशि कुमार व पूर्णिमा कुमारी के साथ ढोलबज्जा पंचायत अंतर्गत मिल्की वार्ड नंबर- 01 व गरैया के वार्ड नंबर- 08, खैरपुर कदवा पंचायत अंतर्गत गंगानगर वार्ड नंबर- 06 व पंचगछिया के वार्ड नंबर- 10 एवं कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत बोड़वा मुसहरी वार्ड नंबर- 04 व ठाकुरजी कचहरी टोला के वार्ड नंबर- 09 जाकर वहां पेयजल सात निश्चय योजनाओं के तहत हुए कार्य को देखा.

जांच के दौरान मुकेश कुमार ने कार्य को संतोषप्रद बताया. वहीं जहां-जहां 10 फ़ीसदी कार्य बचा हुआ था, वहां के संवेदक को 23 दिसंबर से पहले कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. मौके पर तीनों पंचायतों के मुखिया राजकुमार मंडल उर्फ मुन्ना, अजय कुमार व अशोक सिंह के साथ प्रखंड लेखा सहायक अनामिका राय व रवीश कुमार, पीआरएस गोपाल प्रसाद यादव, ललन कुमार चौधरी व ढोलबज्जा पुलिस के साथ थाना प्रभारी के झा व अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....