नवगछिया : नवगछिया के मिल्की गांव में हुई गोली बारी में सुधीर यादव के पुत्र राहुल यादव की स्थिति गंभीर हो गयी है. भागलपुर के जेएलएनएमसीएच से राहुल को पटना के लिए रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार को देर शाम परिजन राहुल को लेकर पटना पहुंच गये थे.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
इधर गोली बारी में मिल्की गांव के ही राजकुमार मंडल का नाम सामने आ रहा है. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.

इधर पुलिस को जेएलएनएमसीएच से राहुल का फर्द बयान आने का भी इंतजार है. नवगछिया के थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि फर्द बयान आने के बाद मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली जायेगी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

