प्रखंड की जयपुर चूहर पूरब पंचायत वार्ड संख्या-11 चौदह नंबर सड़क किनारे मो. करीम अली के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट आग लग गई। इसके बाद आग ने भयावह रुख अख्तियार कर लिया। इसकी चपेट में आने से 5 घर आ गए, जिन घरों के सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। इस घटना में दो बकरियां भी जल गईं। ग्रामीणों के सूचना पर भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवान पहुंचे।

फिर फायरबिग्रेड को सूचना दी गई। आधा घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड दल ने आग पर किसी तरह काबू पा लिया। मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार व उपमुखिया प्रतिनिधि मो. मुन्ना अली ने सीओ सह आपदा पदाधिकारी रामजपी पासवान को घटना की सूचना दी। सीओ ने सीआई सह राजस्व कर्मचारी अमरेन्द्र कुमार अमर को भेज कर जांच कर सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने को भरोसा जताया है।

उपमुखिया प्रतिनिधि मो. मुन्ना अली ने मो. करीम, मो. अलाउद्दीन, कारे सहित अन्य के घरों में आगे लग गई। अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल पर जब तक पहुंचती तब तक घर में रखा एक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। दो को सुरक्षित निकाला गया। ग्रामीण मो. आबीद, मो. बसीम सहित अन्य लोगों ने अग्निशमन गाड़ी आने से पहले बाल्टी से पानी देकर बुझाने का सहयोग किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....