नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया जीरो माईल के समीप मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में अपराधियों ने एक लाख रुपये झपटमारी कर उड़ा ले गए हैं. घटना के संदर्भ में पीड़ित कदवा ओपी के कदवा निवासी राजेन्द्र कामत ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.

Whatsapp group Join

राजेंद्र कामत ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद नवगछिया एसबीआई शाखा से एक लाख रुपये की निकासी की. पैसे निकासी करने के बाद पैसे को अपने बैग में रख लिया और मोटरसाइकिल पर बैठ कर अपने घर जाने लगा. उन्होंने बताया की वह मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर पैसे से भरा बैग लेकर बैठे हुआ था. संध्या समय जब में मोटरसाइकिल से जीरो माईल के पास पहुचा तो पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार पहले तेजी से आगे निकला इसके बाद वह फिर से पीछे हुआ.

इसके बाद वह मेरी मोटरसाइकिल के समक्ष हो गया इसी दौरान मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक ने एक झटके से मेरा बेग छीन लिया. इसके बाद मोटरसाइकिल चला रहा युवक तेजी से मोटरसाइकिल लेकर भाग गया. जब तक हम लोग कुछ समझ पाते और हल्ला करते वह वहां से भाग चुका था. घटना के संदर्भ में नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि राजकपूर कुशवाहा ने बात की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *