नवगछिया पुलिस जिला के कुख्यात राकेश राय की निशानदेही पर एसआईटी ने दो आरोपियों मनीष कुमार उर्फ झाबो राय और अमर सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से देसी पिस्टल, 12 चक्र गोली और बिंडडोलिया बरामद की गई है। एसएसपी आशीष भारती ने शुक्रवार शाम प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी।

Whatsapp group Join

एसएसपी ने कहा कि 17 अक्टूबर की सुबह जिला पार्षद गौरव राय के बड़े भाई रितुध्वज राय उर्फ सोनू राय की विक्रमशिला पहुंच पथ के जगतपुर सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के मुख्य आरोपी व 50 हजार के इनामी तुलसीपुर गांव के राकेश राय को एसटीएफ के सहयोग से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। उसने स्वीकार किया कि तुलसीपुर गांव के झाबो राय भी हत्या में शामिल था।

वह पूर्णिया के सदर बाजार स्थित रामबाग मोहल्ला स्थित ससुराल में छिपकर रहा है। एसएसपी के निर्देश पर नवगछिया डीएसपी प्रवेन्द्र भारती, नवगछिया थाने के इंस्पेक्टर राज कपूर कुशवाहा, बिहपुर प्रभारी रंजीत कुमार, परबत्ता थानेदार रामचंद्र यादव और नदी थाना प्रभारी मो. महताब खां को छापेमारी के लिए पूर्णिया भेजा गया और वहां पर झाबो राय को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से राकेश राय का एटीएम, आधार कार्ड और पर्स समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

राकेश राय ने कहा कि लाइसेंस रद्द होने के बाद रायफल खरीक थाना क्षेत्र के भवनपुरा गांव के संजो सिंह के पास रखने के लिए दिया गया है। एसआईटी ने संजो सिंह के घर छापेमारी की। वहां पर न तो संजो सिंह और न ही रायफल मिला। घर में छापेमारी के दौरान संजो सिंह के पुत्र अमर कुमार सिंह के पास से देसी पिस्टल और गोलियां बरामद की गई। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में अलग से आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार शूटर गोपालपुर थाने के लतरा गांव के पुरुषोत्तम यादव उर्फ छोटू यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।

आरोपी राकेश राय और छोटू यादव के खिलाफ 50-50 हजार का इनाम घोषित है। राकेश राय की गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि है। उसके खिलाफ नवगछिया, खरीक, बिहपुर और परबत्ता थाने में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 1995 से वह सक्रिय अपराध में शामिल है जिसमें तीन हत्या का मामला दर्ज है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *