नवगछिया : पैक्स चुनाव के चौथे चरण में रविवार को जिले के तीन प्रखंडों में 18 पैक्सों के लिए बनाए गए कुल 44 बूथों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़ी सुरक्षा में निर्धारित समय सुबह 7 बजे से लेकर दिन के 3 बजे तक नवगछिया में 3, रंगरा चौक में 4 पैक्सों के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। नवगछिया में 51.64, रंगरा चौक में 64.80 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Whatsapp group Join

इस दौरान तीनों प्रखंडों के सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। देर शाम तक बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी मतपेटियों को बज्रगृह में सील कर दिया गया। सोमवार की सुबह आठ बजे से मतों की गिनती की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। उप निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला सहकारिता पदाधिकारी मोहम्मद जैनुल आबदीन अंसारी ने बताया कि तीनों प्रखंडों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कुल 58.93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नवगछिया में कासिमपुर व जगतपुर की पहले होगी मतगणना, फिर खुलेगा नगरह का बक्सा

नवगछिया प्रखंड में तीन पैक्स को लेकर 9 मतदान केंद्रों पर चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। पैक्स अध्यक्ष पद के 51.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रखंड की जगतपुर पंचायत में 1557 मतदाताओं में 580 मतदाताओं ने वोटिंग की। कासिमपुर पैक्स में 1492 में 940 मतदाताओं ने वोटिंग की, जबकि नगरह पंचायत में 1581 में 878 मतदाताओं ने वोट डाले।

तीन सेक्टर पदाधिकारी व तीन पेट्रोलिंग पार्टी के अलावे पदाधिकारियों की टीम बूथों पर विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे। नवगछिया बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे सभी बूथों पर मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चला। सोमवार की सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रथम चरण में कासिमपुर व जगतपुर पैक्स की मतगणना होगी। दूसरे चरण में नगरह पैक्स की मतगणना होगी।

रंगरा चौक में साधोपुर वैसी पंचायत से अध्यक्ष निर्विरोध होना तय, शांतिपूर्ण हुआ मतदान

रंगरा प्रखंड के चार पैक्सों के लिए कड़ी सुरक्षा में 64.83% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों का भाग्य बैलट बॉक्स में बंद कर दिया। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ शिल्पी कुमारी वैद्य ने बताया कि 4 पैक्सों में अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में उतरे। तिनटंगा दियारा उत्तर में अध्यक्ष पद के लिए तीन, कौसकीपुर सहौरा से दो, बनिया वैसी में दो और भवानीपुर पंचायत में 2 प्रत्याशी मैदान में उतरे।

तीन टंगा दियारा उत्तर पैक्स में, कौशिकीपुर सहौरा में 53, बनिया वैसी में 71, जबकि भवानीपुर में 66 % मतदान हुआ। साधोपुर वैसी पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी सरिता देवी के नामांकन करने से अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध तय माना जा रहा है। दूसरी ओर मदरौनी पंचायत के लिए चुनाव के लिए कोरम पूरा नहीं होने के कारण व एक भी सदस्यों के द्वारा नामांकन नहीं कराए जाने से यहां का पैक्स चुनाव स्थगित हो गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *