नारायणपुर – प्रखंड के बालाहा गंगा घाट किनारे मंगलवार की शाम लगभग पॉच बजे एक छोटी यात्रियों से भरी नाव बाल बाल डूबने से बच गइई. मालूम हो कि बलाहा गंगा घाट से चकरामी, बलाहा सहित अन्य जगहों के अधिकतर किसान खेती के लिए नाव के सहारे गंगा आर पार करते हैं. तेज हवा के कारण भी लोगों आनाव ही आवागमन का एकमात्र साधन है.

संध्या होने के कारण जल्दी आने के चक्कर में नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए थे. नाव पर मात्रा से अधिक लोग सवार होने पर तेज हवा के झौकों के कारण नाव को किनारा लगते लगते नाव में पानी भर गया था लेकिन गनीमत यह रहा कि किनारे आते आते नाव में पूरा पानी नहीं भरा. लेकिन सभी नाव से कुशल पुर्वक सभी यात्री उतर गए.

समाजसेवी पवन यादव की मदद से आनन फानन में दाह संस्कार के लिए गए लोगों की मदद से लोगों को सकुशल उतारने में मदद किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि थोड़ी भी देरी होती तो यह नाव डूब सकता था.इस बारे में दूरभाष पर सीओ राम जपी पासवान से जानकारी लिया गया तो उन्होंने कहा कि नाव परिचालन की जानकारी लेकर ओवरलोड पर ध्यान रखा जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....