थाने में घुसकर पुलिस को पीटने व उपद्रव करने के मामले में तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। नदी थाने की पुलिस बुधवार की देर रात कालूचक विश्वपुरिया गांव में ताबड़तोड़ छापामारी तीन नामजद आरोपियों को उनके घर से उठा लिया। पूछताछ के बसद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उक्त गांव निवासी गौतम यादव, रंजीत यादव व अनमोल यादव का नाम शामिल है।

Whatsapp group Join

पुलिस ने तीनों को गुरुवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष महताब खां ने दावा किया है कि बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है, वे भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बता दें कि मंगलवार की आधी रात नदी थाने की पुलिस ने कालूचक विश्वपुरिया गांव स्थित चौराहे पर शराब के नशे में धुत होकर हंगामा मचा रहे तीन शराबियों को गिरफ्तार कर थाने लाई थी।

इसकी जानकारी मिलते ही करीब 150 से अधिक की तादाद में लोग थाने पहुंचकर तीनों को पुलिस पर रिहा करने की दबाव बनाने लगे थे। पुलिस के विरोध करने पर थाने पहुंचे लोगों ने थाने में ही पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दिया था। हथियार व थाने में मौजूद अन्य सरकारी समानों को लूटने का प्रयास किया था। इस घटना में दो सिपाही घायल हो गए थे, जिनका अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हुआ था।

इस घटना में पुलिस ने थानाध्यक्ष के बयान पर 9 नामजद समेत 35 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सभी पर सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने, हथियार व थाना में मौजूद अन्य सरकारी समान लूटने का प्रयास, उपद्रव फैलाने समेत अन्य कई गंभीर आरोप हैं। उक्त मामला कई थाने की पुलिस के साथ एसपी निधि रानी के पहुंचने के बाद शांत हुआ था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *