एनएच-31 पर एक बार फिर हथियारबंद बदमाशों ने ट्रक चालक को अपना निशाना बनाया। सोमवार की देर रात बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर अपराधियों ने ट्रक चालक और खलासी की पिटाई की और फिर 35 हजार रुपए, मोबाइल और ट्रक के कागजात लूट ली। घटना नवगछिया थाना क्षेत्र के मदहत्तपुर स्थित टोल प्लाजा के समीप की है। इस दौरान जाते-जाते बदमाशों ने ट्रक का शीशा भी तोड़ दिया। पीड़ित ट्रक चालक बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडिया निवासी सियाराम यादव ने बताया कि वे सोमवार की शाम बेगूसराय से गिट्टी लोड करने के लिए मिर्जाचौकी जा रहे थे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कुहासा अधिक होने के कारण मदहत्तपुर टोल प्लाजा के समीप ट्रक लगाकर अपने केबिन में सो रहे थे। इसी दौरान चार की संख्या में आए अपराधियों ने केबिन का दरवाजा खोलने के लिए कहा। जब मैंने दरवाजा खोला तो अपराधियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया और पैकेट में रखे 35 हजार रुपए, मोबाइल सहित गाड़ी के कागजात भी लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट भी करने लगे और जाते-जाते ट्रक का शीशा तोड़ डाला। घटना को लेकर ट्रक चालक नवगछिया थाने में आवेदन देने गया। मगर नवगछिया पुलिस ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। इससे अन्य ट्रक चालकों में रोष है। ट्रक चालकों का कहना है कि रात में पुलिस एनएच पर गश्ती नहीं करती है। वारदात के बाद अब पुलिस आवेदन भी नहीं ले रही है।

लूट की घटना के बाद ट्रक चालकों में दहशत

एनएच 31 पर ट्रक चालक से लूटपाट की घटना के बाद अन्य ट्रक चालकों में दहशत है। मंगलवार को कई ट्रक चालकों ने बताया कि रात में वाहन के साथ एनएच पर गुजरना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी कई बार ट्रक चालकों से लूटपाट की घटना हुई है। दो माह पूर्व टोल प्लाजा के पास ही किस्त वसूली के नाम पर बदमाशों ने कई ट्रक चालकों के साथ मारपीट और छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। जिस पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस इस मामले को लेकर उदासीन है। इससे बदमाशों का मनोबल बढ़ रहा है और वे आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet