गोपालपुर – नवगछिया एसपी निधि रानी ने शनिवार की दोपहर के बाद गोपालपुर थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जमादार तारानंद सदा के पास अनुसंधान के लिये लंबित मामलों के निष्पादन हेतु ततकाल दूसरे अनुसंधानकर्त्ता को प्रभार देने का निर्देश दिया.
Total Downloads: 170
उन्होंने खरीक के जिला पार्षद गौरव राय के भाई की हत्या के नामजद फरार आरोपित छोटुवा व उसके सहयोगी गाँधी यादव का अभिलेख खोलने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया. एसपी ने बताया कि कुख्यात छोटुवा की गिरफ्तारी पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया है.

उन्होंने बताया कि लूट के मामले में गाँधी यादव के विरुद्ध नवगछिया थाना में मामला दर्ज किया गया है. एसपी ने बारी बारी से सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों से बारी से बारी से मामले की अद्यतन जानकारी ली. गोपालपुर थाना में एसपी निधि रानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

