जिले में बारिश की संभावना अब खत्म हो गयी है। इस वजह से कड़ाके की ठंड भी अभी नहीं पड़ेगी। मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को राहत मिलेगी।

Whatsapp group Join

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार के मुताबिक, चक्रवाती प्रवाह के कारण पश्चिम से चला बादल झारखंड में डेरा डाले हुए था, लेकिन इन बादलों के समुद्र की ओर शिफ्ट हो जाने से अब बारिश नहीं होगी। अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना बिल्कुल नहीं है। शनिवार को दिन में धूप रहेगी तो सुबह में कोहरा पड़ेगा। जबकि न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

शुक्रवार की सुबह से ही धूप खिली थी। सुबह 11 से दो बजे तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाया रहा। इससे लग रहा था कि मौकम करवट लेगा, लेकिन दोपहर तीन बजे से मौसम सामान्य हो गया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में मामूली तो न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्दता 89 प्रतिशत रही तो दिनभर 3.8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा बही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र बताते हैं कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम 9.5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच।

तीन घंटे लेट पहुंची विक्रमशिला एक्सप्रेस

कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार विलंब से चल रही हैं। शुक्रवार को डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस लगभग साढ़े तीन घंटे विलंब से भागलपुर पहुंची। इसके पीछे आ रही डाउन ब्रह्मपुत्र मेल भी 1.40 घंटे देरी से चल रही थी। शनिवार को भागलपुर आने वाली डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस कम विलंब से भागलपुर आ जाएगी। लिहाजा संभावना है अप गरीब रथ एक्सप्रेस की रवानगी भी लगभग निर्धारित समय से ही हो जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *