नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगड़पारा गॉव में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे बरसे. मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग घायल हुए. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने बुद्धिजीवी वर्ग की मदद से दोनों पक्षों को शांत कराया व घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 378
मारपीट में एक पक्ष से कुशेश्वर दास व दुसरे पक्ष के रामजी सिंह में जमीनी विवाद में मारपीट हुआ. जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान बुद्धिजीवी वर्ग के पहल पर दोनों पक्षों में पीएचसी परिसर में समझौता हो गया. भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से किसी ने थाने में आवेदन नहीं दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

