नवगछिया : सोमवार से आरंभ होने वाली इंटर की परीक्षा को लेकर नवगछिया पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. नवगछिया पुलिस जिला में इंटर की परीक्षा को लेकर बनाए गए सभी पांचों परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के बैठेने के लिए रोल नवर वार सीट निर्धारित कर दी गई है. परीक्षार्थियों के जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर टेंट लगाकर जांच गृह का निर्माण किया गया है. पांचों परीक्षा केंद्र पर कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं व्यवसायी संकाय के कुल 4289 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. नवगछिया के जी बी कॉलेज, बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय एवं बाल भारती विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. सभी पांचों केंद्रों पर विज्ञान के कुल 891, कला के 3296, वाणिज्य के 69 एवं व्यासायिक के 33 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.
Total Downloads: 176
– परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व होगी इंट्री
परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व ही परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में इंट्री ली जाएगी. प्रथम दिन सोमवार को प्रथम पाली में भौतिक विज्ञान एवं द्वितीय पाली में इतिहास विषय की परीक्षा होगी. प्रथम पाली में 9:30 बजे व द्वितीय पाली में 1:55 बजे से आरंभ होगी.
– तीन चरण में होगी जांच
परीक्षा केंद्रा में इंट्री से पूर्व ही परीक्षार्थियों की सघन जांच कर ली जाएगी. नवगछिया में बनाए गए सभी पांचों केंद्र बालिकाओं के होने के कारण सभी केंद्रों पर जांच के लिए महिला सिपाही के साथ साथ महिला पर्यवेक्षिका की प्रतिनियुक्ति की गई हैं. साथ ही जांच के लिए सभी केंद्र पर टेंट भी लगाए गए हैं. परीक्षा केंद्र में परीक्षा हॉल तक जाने में तीन स्थानों पर परीक्षार्थियों की जांच होगी.

– परीक्षा को लेकर धारा 144 रहेगा लागू
परीक्षा को लेकर एसडीओ मुकेश कुमार ने धारा 144 लगया है. परीक्षा केंद्र के दो सौ मीटर के दायरे में किसी भीड़ भाड़ नही रहेगा. परीक्षा केंद्र के पास भीड़ भाड़ व झुण्ड बनाकर रहने वालों पर कार्रवाई होगी.
– परीक्षा केंद्रों पर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एसडीओ मुकेश कुमार में बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. परीक्षा को लेकर स्टेटिक दंडाधिकारी, वरीय स्टेटिक दंडाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रत्येक केंद्र पर पांच पांच दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति एवं एक गश्ती दल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. किसी भी परिस्थिति में अगर कदाचार होते पकड़े जाते हैं तो संबंधित केंद्राधीक्षक के ऊपर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा के दौरान अगर किसी को कदाचार कराते पकड़े जाते हैं तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा को लेकर धारा 144 लागू कर दिया गया है. सभी परीक्षार्थी का सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया जाएगा. केंद्रों पर पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. महिला पुलिस बल सभी छात्राओं का सघन जांच करने के उपरांत परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने देंगे. जिला स्तर से उड़नदस्ता की टीम भी प्रतिनियुक्त की गई है.
– सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
परीक्षा की नागरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी. परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा प्रशासन स्तर से लगाए गए हैं. इसके अलावे सभी परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था रहेगी.
– वीक्षक भी नहीं रखेंगे मोबाइल
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है. परीक्षा केंद्र पर वीक्षक भी मोबाइल नहीं रखेंगे.
– बंद रहेगीं फोटो स्टेट दुकान
इंटर की परीक्षा को लेकर सभी पांचों परीक्षा केंद्र के आसपास की फोटो स्टेट दुकानें बंद रहेगी. परीक्षा के दौरान कोई फोटो स्टेट की दुकान खोलते है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
– परीक्षा केंद्र पर शामिल होंगे परीक्षार्थी
नवगछिया के जी बी कॉलेज में विज्ञान के 327, कला के 755, बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में विज्ञान के 176, कला 711 एवं व्यावसायिक के 33 व वाणिज्य के एक, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में विज्ञान के 257, कला के 749, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में विज्ञान के 96, कला के 677 एवं वाणिज्य के 68 एवं बाल भारती विद्यालय में विज्ञान के 35 एवं कला के 404 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

