विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान तस्करी का गांजा लोड कार जब्त किया गया। वाहन चेकिंग देख चालक व तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए। झारखंड नंबर की कार से 37 पैकेट गांजा गंगा पार ले जाया जा रहा था। इस मामले में बरारी थानेदार के बयान पर अज्ञात गांजा तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर देर रात विक्रमशिला टीओपी के पास ट्रैफिक इंस्पेक्टर केके शर्मा के नेतृत्व में बरारी थानेदार नवनीश कुमार, दारोगा अवधेश चौधरी व रामवेश यादव द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया था। वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग देख तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो डिक्की में ढाई-ढाई किलो का 37 पैकेट गांजा मिला। यानी 92 किलो, 500 सौ ग्राम गांजा बरामद किया।

बरामद गांजे की बाजार मूल्य करीब पांच लाख रुपए आंकी गई है। बुधवार को सूचना मिलने पर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह और विधि व्यवस्था इंस्पेक्टर कुणाल चक्रवर्ती बरारी थाना पहुंचकर गांजा की जांच की। डीएसपी ने कहा कि कार पर जेएच 01डीए/7169 का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा है।

इसकी जांच की जा रही है। कार का इंजन नंबर की जांच कर मालिक का पता लगाया जाएगा। संभावना है कि जल्द गांजा तस्करों का पता लगा लिया जाएगा। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने के लिए एसएसपी को अनुसंशा की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *