नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा ब्रह्माण टोला के समीप एनएच-31 पर शुक्रवार सुबह ट्रक में पिकअप ने पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में पिकअप के सह चालक सुरेन्द्र कुमार साह जख्मी हो गये। भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल खलासी को नारायणपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

हादसे के बाद करीब आधा घंटा एनएच जाम रहा। घटनास्थल से ट्रक व पिकअप को हटाने के बाद जाम को हटाया जा सका। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि घायल के बयान पर ट्रक चालक सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *