पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार शूटर और एक अन्य ने खोले कई राज

नवगछिया| एनएच-31 पर पकरा मोड़ के पास छह फरवरी को थाना क्षेत्र के पकरा निवासी देवपूजन भारती उर्फ छोटे सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी शूटर कदवा के महेश मंडल व पकरा के खगेश सिंह को पुलिस ने न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ की। दोनों ने हत्याकांड में कई अहम जानकारी देकर कई राज खोले हैं। जैसे कौन लोग शामिल थे और हत्या के बाद अपराधियों ने अपने हथियार को कहा जाकर रखे।

पुलिस इनकी निशानदेही पर छापेमारी भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि महेश मंडल व खगेश सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर हत्याकांड के संदर्भ में पूछताछ की है। हत्याकांड मामले का अनुसंधान जारी है। फरार आरोपियों के घर न्यायालय से इस्तेहार निर्गत होने के बाद पुलिस ने फरार चल रहे सभी पांचों आरोपियों के घर इस्तेहार चिपकाया था। फरार आरोपियों के घर पुलिस जल्द ही न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त कर कुर्की की कार्रवाई करेगी।

खरीक में फरार शराब माफिया नशे में गिरफ्तार

खरीक| रविवार को झंडापुर पुलिस ने ओपी क्षेत्र के मड़वा निवासी संजय राय को पुलिस ने नशे में धुत अवस्था उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जो बिहपुर व खरीक थाना क्षेत्र में पूर्व में बरामद हुई शराब मामले में वांछित था। लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार माफिया नवगछिया पुलिस जिले के बड़ा शराब कारोबारी बताया जाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *