नवगछिया| लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन की ओर से शनिवार को पुष्प गोष्ठी सह प्रदर्शनी बालभारती विद्यालय परिसर में लगाया जाएगा। जिनके पास फूलों के गमले हों वे इस प्रदर्शनी में भाग ले सकते हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 103
राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित शहर के प्रसिद्ध पुष्प प्रेमी सह समाजसेवी पवन कुमार सर्राफ ने बताया कि इसके लिए 29 फरवरी को 11 बजे दिन तक ही प्रवेश का समय निर्धारित है। प्रदर्शनी के मूल्यांकन के बाद संध्या 5 बजे पुरस्कारों का वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नवगछिया में क्लब का यह पहला प्रयास है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

