नवगछिया| एनएच 31 पर रंगरा के पास शुक्रवार की देर रात एक हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कुरसेला के नवटोलिया निवासी अशोक मंडल के 18 वर्षीय पुत्र पांचू मंडल के रूप में हुई।

सूचना मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। देर रात मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे।

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक नवगछिया से अपने घर जा रहा था। इस दौरान हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवा चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *