आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट शादाब ने बताया कि 12 मार्च को ट्रेन सुबह 10.45 बजे रामपुर हाट स्टेशन से खुलेगी। शाम पांच बजे भागलपुर पहुंचेगी। रामपुर हाट से भागलपुर के बीच जिस स्टेशन पर बर्थ आरक्षित है। वहां ट्रेन का ठहराव होगा। भागलपुर के बाद ट्रेन का जमालपुर और किऊल स्टेशन पर ठहराव होगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
शादाब ने बताया कि ट्रेन हरिद्वार, ऋषिकेष, वैष्णव देवी, अमृतसर, बाघा बोर्डर और अयोध्या होते हुए भागलपुर आएगी। ट्रेन में सभी 12 कोच स्लीपर हैं। ट्रेन 20 मार्च को वापस भागलपुर आएगी। मुंदीचक के पंकज कुमार ने बताया कि वह मोहल्ले के 24 सदस्यों के साथ इस ट्रेन से जा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

