नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत के प्रोफेसर कॉलोनी में चार अप्रैल को कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से एलर्ट हो गई है. पांच अप्रैल को संक्रमित मरीज मिलने के बाद से नगर पंचायत सील है. शहर की सभी दुकानें बंद है. राशन, दवाई एवं आवश्यक सेवा से जुड़े खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही तीन किलोमीटर के दायरे में कोरटाइन जॉन घोषित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्क्रीनिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है

जिसमें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिन्हित लोगों के ब्लड सेंपल की जांच भी की जा रही है. नवगछिया में कोरना संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद अबतक 71 लोगों की जांच की गई है. जिसमे 70 लोगों की रोपोर्ट निगेटिव आई है. एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट शनिवार को आने संभवना है. इधर जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पिछले दो दिनों से नवगछिया के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है.

दूसरे दिन शुक्रवार को सर्वे कर रही स्वास्थ्य टीम ने प्रखंड के 4462 घर पहुच के कुल 24270 लोगों का सर्वे का कार्य किया है. इस कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा 77 टीम को लगया गया है जो प्रखंड में विभिन्न पंचायत में घर घर जाकर सर्वे का कार्य कर रही है. डॉ देवरत कुमार ने बताया कि टीम के द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है. सभी पंचायत में चल रहे इस कार्य को आठ दिनों में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *