नवगछिया का लाइफलाइन कहे जानेवाले और कोसी नदी पर बने रिंग बांध में भीषण कटाव शुरू हो गया है। इससे नवगछिया बाजार के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। लोगों ने बताया कि रिंग बांध में सकुचा और धोबनिया गांव के बीच एक माह से कटाव हो रहा है। इसमें तेजी आने से लोग सहमे हुए हैं।
Total Downloads: 383
कटाव की सूचना मिलने पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मंत्री मुकेश राणा, अनिश यादव कटाव स्थल पर पहुंचे और वहां की स्थिति से पार्टी आलाकमान और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि यह रिंग बांध नवगछिया का लाइफलाइन है।

कटाव रोकने के लिए रिंग बांध के पास कटाव स्थल पर बोल्डर कार्य कराना जरूरी है ताकि रिंग बांध बच सके। अगर बोल्डर का काम नहीं किया गया तो रिंग बांध कट सकता है। ऐसी स्थिति में नगरह के साथ-साथ नवगछिया बाजार में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

