नवगछिया : रंगरा साहायक थाना क्षेत्र के रंगरा तीनटंगा पीडब्ल्यूडी पथ पर रंगरा गांव के समीप एक सड़क हादसे में डुमरिया निवासी दैनिक भास्कर रंगरा के पत्रकार चंद्रशेखर सुमन की पत्नी अंजनी देवी की मौत हो गयी है. जबकि पुत्र गुड्डू कुमार घायल है. जानकारी के अनुसार अंजनी देवी अपने पुत्र गुड्डू के साथ कटिहार के साजगंज पासी टोला स्थित अपने मायके से ससुराल मोटरसाइकिल से आ रही थी.

गांव के करीब ही एक बच्चे के एकाएक सड़क पर आ जाने के कारण मोटरसाइकिल असंतुलित हो कर गिर गया. अंजनी देवी को सर में गंभीर चोटें आयी जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. जहां से देर रात शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गयी है.

घटना के बाद से पत्रकार का पूरा परिवार गहरे सदमे में है. नवगछिया अनुमंडल पत्रकार संघ ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और आहत करने वाला बताया है. कई पत्रकारों और बुद्धिजीवियों से घटना की बाबत शोक संवेदना व्यक्त किया है और पीड़ित पत्रकार के आवास पर पहुंच पर सांत्वना भी दी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *