भागलपुर :  भागलपुर से यशवंतपुर जाने वाली अंग एक्सप्रेस परिचालन शुरू होने के बाद नए रूट से चलेगी। यह ट्रेन दानकुनी के रास्ते बट्टानगर-खडगपुर-भद्रक स्टेशन के रास्ते जाएगी। रेलवे की ओर से जारी की गई कई ट्रेनों के टाइम टेबल में हावड़ा से इस ट्रेन का ठहराव हटा दिया गया है।

दानकुनी स्टेशन पर अंग एक्सप्रेस का नया ठहराव दिया गया है।अंग एक्सप्रेस भागलपुर से यशवंतपुर तक जाती है। यह ट्रेन भागलपुर दक्षिण भारत जाने वाली इकलौती ट्रेन है। हावड़ा से स्टॉपेज हटने के बाद ट्रेन सीधे गोरखपुर के लिए निकल जाएगी।

यह यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक होगी। चुंकि इस ट्रेन से कोई यात्री हावड़ा तक की यात्रा कम ही करते हैं। जिन्हें भागलपुर से हावड़ा जाना होता वह गया -हावड़ा और जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से ही जाना पसंद करते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *