स्थायीकरण, वेतनमान लागू करने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में कार्यपालक सहायक मंगलवार (एक सितंबर) से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यह निर्णय रविवार को बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ भागलपुर इकाई की बैठक में लिया गया।

बैठक में कहा गया कि बार-बार राज्य संघों द्वारा बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी बिहार और सामान्य प्रशासन को अवगत कराया गया। लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई।

संघ के जिला अध्यक्ष राहुल चौहान ने बताया कि सूबे के सभी कार्यपालक सहायक एक से तीन सितम्बर तक सामूहिक अवकाश में रहेंगे। बैठक में कुनाल कुमार, हिमांशु शर्मा, अमित कुमार, गौतम कुमार, अनीश कुमार आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *