नवगछिया – भले ही अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुआ हो लेकिन गोपालपुर विधानसभा से उम्मीदवारों की स्थिति लगभग साफ हो गयी है. कुछ लोग 15 अक्तूबर को अपना परचा भरेंगे. इधर दूसरे चरण में होने वाले गोपालपुर विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की स्थिति अब साफ होने लगी है. मालूम हो कि गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज चौथी बार चुनावी मैदान में हैं तो राजद ने शैलेश यादव को टिकट दिया है.
एलजेपी से नवगछिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव को टिकट दिए जाने की चर्चा है. इस बीच गोपालपुर भाजपा में लागातार सेंधमारी जारी है. रंगरा की जिला पार्षद भाजपा नेत्री शबाना आजमी को पप्पू यादव की जनाधिकार पार्टी से टिकट दिया गया है. जबकि विगत दो दिन पहले नवगछिया ग्रामीण भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो दा ने भी पाला बदलकर राष्ट्रीय जनजन पार्टी से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.

ढोलबज्जा के मुखिया राजकुमार मंडल ने भी निर्दल चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है. इधर बिहपुर विधानसभा से भाजपा ने एक बार फिर ई शैलेन्द्र को मैदान में उतारा है तो राजद से इस बार पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को टिकट दिया है. जनाधिकार पार्टी ने एक बार फिर अजमेरी मतवाला को टिकट दिया है.
तीसरे दिन सोमवार को भी बिहपुर एवं गोपालपुर विधानसभा में एक भी प्रत्यशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया है. हालांकि विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए सोमवार को सात लोगों ने एनआर कटाया है. बिहपुर विधानसभा से भाजपा पत्याशी ई शैलेन्द्र, मड़वा निवासी प्रीतम भास्कर, सोनवर्षा निवासी सोरभ कुमार ने एनआर कटाया है जबकि गोपालपुर विधानसभा से जदयू प्रत्याशी नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, जिप सदस्य विपिन कुमार मंडल, जाप प्रत्याशी जिप सदस्य शबाना आजमी, प्रोफेसर कॉलोनी विभांशु प्रसाद निषाद ने एनआर कटाया है. गोपालपुर विधानसभा में अबतक नो प्रत्याशी एवं बिहपुर विधान सभा मे छह प्रत्याशी ने नामांकन के लिए एनआर कटाया है.


