गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक से आगे धर्म कांटा के पास सोमवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। वहीं बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 380
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घायल महिला का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया। वहां से गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर कर दिया गया।

युवक के पास मिले मोबाइल से जानकारी ली गयी, जिसमें उसकी पहचान पूर्णिया जिले के कदवा निवासी मो. बबलू के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

