ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़वा टोला कदवा निवासी वृद्ध किसान राजो राय (70) का हत्या सोमवार की अहले सुबह उनके बसावटों पर हीं अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से काट कर दी. राजो राय गांव से करीब एक किमी दूर बोड़वा मुसहरी स्थित झड़कहवा जाने वाली सड़क के बगल में अपने बासा पर सोए थे. जहां राजो अहले सुबह बासा से करीब 25 मीटर की दूरी पर परती खेत में शौच करने गया था. शौच के दौरान हीं अपराधियों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी हंसुआ से उनके माथे के पीछे गर्दन के पास प्रहार कर हत्या कर दी.

मृतक किसान राजो राय के बड़े बेटे रामचंद्र राय ने बताया कि- घटना की रात हम घर में सोए हुए थे. सुबह जब करीब 06:00 बजे अपना बासा पहुंचा तो गांव के हीं एक व्यक्ति ने कहा तुम्हारा बाप कहां है तो हमने बोला गोला टोला के काली मंदिर महाभारत या भक्ति सुनने गया होगा. फिर उन्हीं ने इशारा कर बताया खेत में गिरा हुआ वही तुम्हारा बाप है? तो, जाकर देखे मेरा पिता खून से लथपथ खेत में मारा पड़ा है. उनके माथे के पीछे धारदार हथियार के गहरे जख्म थे. अपराधियों ने दायां हाथ भी तोड़ दिए थे.

उसके बाद अन्य परिजनों को बुलाकर मृत पिता को उठाकर बासा पर लाए. घटना की सूचना मिलते ही कदवा ओपी व ढोलबज्जा थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया. वहीं राजो राय के हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक पुत्र रामचंद्र राय ने पुलिस को बताया कि- किसी से कोई वाद-विवाद नहीं है. राजो बड़े हीं शांत स्वभाव के थे. राजो को तीन बेटे व तीन बेटी सभी शादीशुदा हैं. वहीं पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *