नवगछिया प्रखंड कैंपस से एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। शव देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ प्रखंड कैंपस में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रखंड कैंपस में एक निर्माणाधीन भवन में महिला की लाश मिली। गले में फंदे की तरह साड़ी लपेटी हुई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने गला दबाकर महिला की हत्या की है और बचने के लिए शव को यहां ठिकाना लगा दिया है। पुलिस के अनुसार लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

इधर गया के रफीगंज थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में रेलवे ट्रैक के पास दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों मृतक इमामगंज चक गांव के रहने वाले थे। मृतक की पहचान विनोद यादव के 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार व श्रीराम प्रसाद सिंह के 20 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि गांव से दोनों युवक 28 नवंबर की सुबह विपिन सिंह के स्कॉर्पियो DL 11 B 5151 से बर्थडे पार्टी में शिवगंज के पास जमुआ गांव शामिल होने गए थे। इसी बीच अपराधियों ने धारदार हथियार से दोनों युवक की हत्या कर दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *