कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रासपुर कदवा निवासी कनीक सिंह के पुत्र राज कुमार (14) को बीते सोमवार की दोपहर करीब दो बजे मवेशी व्यवसायियों ने बहला-फुसलाकर फरार हो गए थे. परिजनों ने बताया कि- राजकुमार गांव के हीं मवि कदवा थान परिसर में खेल रहा था. जहां से लापता हो जाने पर पूरे इलाके में खोजबीन करने पर कहीं से कोई अता-पता नहीं मिल पाया तो मंगलवार को कदवा थाना में लिखित आवेदन भी दी गई थी.

बाद में मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलपुर गांव के स्कूली बच्चों की मदद से प्रासपुर कदवा के अनुज कुमार की फोन पर पता चला कि राजकुमार यहां भटक रहा है. तब जाकर देर शाम परिजनों ने फुलपुर गांव जाकर अपने बच्चे को घर लाया. लापता बालक राजकुमार ने बताया कि- मवि कदवा थान के पास एक पीकअप वैन पर गाय लदे व्यवसायियों ने गाय पहुंचाने को कहा.

जब व्यवसायी के घर पहुंचे तो उन्होंने घर नहीं पहुंचा कर झांसे देते हुए बोलने लगा तुम यहीं गाय को खिलाने पिलाने का काम करो, हम तुम्हें पैसा देंगे. तब हम किसी तरह वहां से भाग निकले थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *