खरीक प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र ने अफसरों की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनीं और निदान का आश्वासन दिया। शिविर में 500 से अधिक लोगों ने मनरेगा, राशन कार्ड, पीएम आवास, दाखिल-खारिज समेत अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया है। विधायक ने आवेदन को मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अफसरों को अग्रसारित कर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को मामलों के निपटारे की सूचना देने को कहा है। लोगों ने विधायक से कहा कि अंचल कार्यालय में बिचौलिये हावी हैं। बिना पैसे के यहां कोई काम नहीं होता। जिसपर विधायक ने शीघ्र पहल की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर बिचौलियों को बख्शा नहीं जाएगा।

क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त कराना मेरी प्राथमिकता है। मौके पर बीडीओ सुधीर कुमार, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आलोक शर्मा, जदयू के ललन महतो, मेहता सच्चिदानंद, सज्जन भारद्वाज आदि मौजूद थे।
खरीक प्रखंड कार्यालय परिसर में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *