नवगछिया – इंटर स्तरीय रूंगटा बालिका विद्यालय नवगछिया के अवकाश प्राप्त प्राचार्य सिंधिया मुकंदपुर निवासी बालमुकुंद चौधरी को विद्यालय परिवार ने समारोह पूर्वक विदाई दी है. इस अवसर पर अवकाश प्राप्त प्राचार्य बालमुकुंद चौधरी ने अपने विदाई समारोह में कहा कि अपने सेवाकाल में उन्होंने अपनी योग्यता और क्षमता के हिसाब से हमेशा बेहतर देने का प्रयास किया है.
Total Downloads: 371
अब यह कम हो या ज्यादा आपके सामने है. श्री चौधरी संबोधन के क्रम में अपने सेवाकाल से संदर्भित कुछ खट्टी मीठी यादों को भी लोगों के समक्ष साझा किया. इस क्रम में वे भावुक हो गए जिसके कारण सभा में उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए.

इस अवसर पर एक वर्ष पहले अवकाश ग्रहण करने वाले डॉक्टर सत्य प्रकाश को भी भावभीनी विदाई दी गई. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष आनंद कुमार साह उर्फ टुनटुन साह, जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार, अख्तर आलम, अशोक भारतीय, जीना तारा, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार जलज, प्रगति पोद्दार आदि अन्य गण मान्य लोग भी थे.

