नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम “गांव गांव में जाएंगे भारत भव्य बनाएंगे” के तीसरे दिन गुरुवार को लक्ष्मीपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह, कार्यक्रम प्रमुख कृष्ण कुमार, राहुल शर्मा एवं श्रीओम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया.

कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं के बीच कविता, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, देशभक्ति गीत, भाषण एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें गांव के बच्चों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया. अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने कहा कि अभाविप सदैव अलग, आकर्षक और अनूठी पहल करने का प्रयास करता है. यह कार्यक्रम समाज को जागरूक करने का एक बहुत अच्छा प्रयास है. इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने का कार्य करेगा.

आज कार्यक्रम का तीसरा दिन है. कार्यक्रम प्रमुख कृष्ण कुमार ने बताया कि छात्र छात्राएं काफी उत्सुकता के साथ हिस्सा ले रहे हैं. अंत में सभी बच्चों के बीच कॉपी – कलम वितरित किया गया. कार्यक्रम में अभाविप के बाबूलाल कुमार, रणवीर, राहुल, सिंटू, गोलू, करिश्मा, प्रिया, ज्योति, अंकित सहित लक्ष्मीपुर गांव के कई छात्र- छात्रा शामिल हुए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *