रंगरा – रंगरा प्रखंड के सधुवा चापर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चापर में गुरुवार को ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग योजना, लक्ष्मीबाई पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन लिए गए और उपरोक्त योजनाओं की समीक्षा भी की गयी. पंचायतवासियों में गांव की कुछ समस्याओं को भी शिविर में रखा. जिस पर पदाधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया.

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी आशीष कुमार, पंचायत सचिव दीनबंधु कुमार सिन्हा, मुखिया मंजू देवी, कार्यपालक कुणाल कुमार, रंगरा प्रमुख मोती यादव उर्फ संजीव कुमार, जीपीएस अजय कुमार झा के अलावा कई ग्रामीण मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *