नारायणपुर -प्रखंड के मधुरापुर बाजार स्थित श्री कृष्णा विवाह भवन में मड़वारी समाज के सानिध्य में श्याम महोत्सव धुमधाम से मनाया गया.महोत्सव में धनबाद की गायिका रानी मंजीत कौर एवं कटिहार के गायक अभिषेक शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजन संगीत से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर झूमने पर मजबुर किया

आयोजन समिति द्वारा गायक, गायिका स्थानीय पुलिस पदाधिकारी एवं मुख्य अतिथि को सम्मानित किया.महोत्सव में मड़वारी समाज के महिला एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

वहीं भवानीपुर पुलिस के सअनि अनिल रविदास, सअनि रवि कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखे. मौके पर निर्मल जैन, प्रदिप जैन, प्रदिप बजाज, संजू लोहिया, मुन्ना डोकानियां, आनंद बजाज सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *