बिहपुर : शादी की नियत से 16 फरवरी को बिहपुर प्रखंड के एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है तो अपहरण के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
बिहपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने सहरसा जिले के पटरा मुहल्ले से लड़की को बरामद किया है और युवक को भी गिरफ्तार किया है.

मालूम हो कि इसी माह 12 फरवरी को लड़की की पिता ने बिहपुर थाने में शादी की नीयत से पुत्री का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा लड़की का बयान लिया गया है. बुधवार को लड़की का न्यायालय में बयान कलमबद्ध करवाया जाएगा. फिलहाल लड़का लड़की दोनों पुलिस की अभिरक्षा में है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

