खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी लुखो मंडल और नवादा निवासी निपन पासवान को गिरफ्तार कर लिया। लुखो मंडल पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, पथराव करने का नामजद आरोपी है और पांच माह से फरार चल रहा था। वहीं, निपन संगीन मामले का नामजद आरोपी है और 21 माह से फरार चल रहा था। निपन के खिलाफ कोर्ट ने वारंटी जारी किया था। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने-अपने घरों में ही छिपे हुए हैं।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

इसके बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और बारी-बारी से दोनों के घरों में छापेमारी के दौरान दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी को रविवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहा से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस पर पथराव करने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकनों पर छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही अन्य आरोपी भी पुलिस के गिरफ्

त में होंगे।

5 माह पूर्व छात्रा से छेड़खानी के बाद किया था बवाल

बता दें कि बीते वर्ष 23 सितम्बर को हाईस्कूल अठगामा में रजिस्ट्रेशन कराने आई 9वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ इसी स्कूल के राघोपुर निवासी शिक्षक महेश कुमार पर छेड़खानी का आरोप लगाते परिजन और ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद ग्रामीण आरोपी को खुद के हवाले करने की मांग कर रहे थे।

इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की एवं पथराव की थी। इसे लेकर थानाध्यक्ष ने खुद के बयान पर 60 नामजद समेत 80 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि इस मामले के अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों के परिजनों में हड़कंप

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *