नवगछिया : नवगछिया लक्ष्मीपूर रोड स्थित शिव शक्ति योग पीठ आश्रम में गुरुवार को 5वां वार्षिकोत्सव सह महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया. वार्षिकोत्सव एवं महाशिवरात्रि को लेकर आश्रम में सुबह से ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया. सुबह 4 बजे से 7 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त में मंगल आरती एवं बवेदादि सदग्रंथ का पाठ का कार्यक्रम आयोजन किया गया. 7 बजे से 11 बजे से योगपीठस्थ सर्वदेवपूजन, दुर्गा पाठ, रूद्राभिषेक आदि का पूजन हुआ.
Total Downloads: 370
11 बजे से 12 बजे तक दीक्षा कार्यक्रम किया गया। स्वामी आगमानंद जी महाराज ने गुरु दीक्षा प्रदान की. इसके बाद मंच उद्घाटन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. 12 बजे से 3 बजे तक कलाकारों के द्वारा भजन एंव प्रवचन का किया गया.

प्रवचन के दौरान स्वामी आगमानंद जी महाराज ने महाशिवरात्रि के विशेष महत्व के बारे में बताया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भजन सम्राट डॉ हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक, मानस कोकिला श्रीमती कृष्णा मिश्र, सुरमणि पंडित शंकर मिश्रा नाहर, मानसी विदुषी आशा ओझा, मशहूर गायक सुनील मिश्रा जी का भजन सुनकर कार्यक्रम में मौजूद मशगूल हो गए.

