नवगछिया : भ्रमरपुर के उभरते हुए लेखक आकाश गोश्वामी का मैं क्या लिखूं नाम से प्रकाशित एक पुस्तक का विमोचन नवगछिया के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने रविवार को किया। एसपी ने पुस्तक के लेखक आकाश गोस्वामी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Total Downloads: 335
आकाश गोस्वामी मूल रूप से भ्रमरपुर गांव का निवासी है। उन्होंने मात्र 18 वर्ष की उम्र में पुस्तक लिखकर अपने गांव एवं प्रान्त का नाम विश्व पटल पर रखा है। उन्होंने अपनी मेहनत का श्रेय अपने परिवार को दिया है।

इस पुस्तक को अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन संस्था पोएट्री ओल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने प्रकाशित किया है। यह पुस्तक आमेजन, फ्लिपकार्ट व गूगल प्ले बुक्स पर उपलब्ध है और लोग इसे खूब प्यार दे रहे हैं। नवगछिया के अमित कुमार व मुकेश राणा ने पुस्तक के विमोचन पर आकाश को बधाई दी है।

