युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजद के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी करने से पहले गिरिराज सिंह को अपने और अपने पार्टी भाजपा के गिरेबान में झांकना चाहिए। भाजपा का चरित्र उपद्रव करने और करवाने की रही है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा हिंसा और नफरत फैलाने के लिए जाने जाते हैं। राजद हमेशा गांधी, जेपी, लोहिया, अंबेडकर साहब और कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों और बताए गए रास्ते पर चलने वाली पार्टी है। राजद और राजद के लोग हिंसा में नहीं बल्कि अहिंसा में विश्वास करते हैं।

श्री यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण देश बर्बादी के कगार पर है। युवा-छात्र विरोधी अग्निपथ भर्ती योजना जबरन देश के छात्र-युवाओं पर थोप कर छात्र-युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और क्रूर मजाक किया जा रहा है। जिसके चलते देश भर के छात्र-नौजवानों में भारी आक्रोश व असंतोष व्याप्त है।

श्री यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से पूछा बिहार में राजद के गुंडे उपद्रव कर और करवा रहे हैं तो यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, पा.बंगाल और दिल्ली में कौन उपद्रव करवा रहे हैं। सच्चाई यही है कि केंद्र की मोदी सरकार इसके लिए पूरी तरह दोषी है। इसलिए अग्निपथ भर्ती योजना अविलंब मोदी सरकार वापस ले।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *