झंडापुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में होली में रंग लगाने के बहाने छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर महिला ने केस दर्ज कराया है। उसने झंडापुर शेखटोला के राणा यादव, सुभाष यादव, पवन यादव, राहुल यादव व रासो यादव को नामजद आरोपी बनाया है।
आरोप में बताया है कि 29 मार्च को संध्या छह बजे मैं अपने घर में थी। तभी मेरा पड़ोसी रंग लगाने के बहाने से आया और छेड़खानी करने लगा। मेरे द्बारा विरोध करने पर पीछे से पवन यादव व सुभाष यादव आया और मारपीट, गाली गलौज करने लगा।

तभी मेरी बेटी प्रीति कुमारी बचाने आयी तो राणा यादव ने लाठी से उसके पैर में मारकर घायल कर दिया। वहीं मारपीट के दौरान राणा यादव ने मेरे गले से दो भर का सोने की सिकड़ी छीन ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


