नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल के नगरह गांव की छात्रा तृप्ति कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में 446 अंक प्राप्त कर गांव एवं विद्यालय का नाम बढ़ाया है. तृप्ति गांव के नंद कुमार उच्च विद्यालय नगरह की छात्रा है, और स्कूल टॉपर भी बनी है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
तृप्ति के पिता का नाम श्री लक्ष्मण कुमार पांडेय है. तृप्ति अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता, परिवार एवं अपने गुरु जनों को देती हैं. तृप्ति आगे की पढ़ाई पूरी कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है. वहीं नंद कुमार उच्च विद्यालय की छात्रा स्वाति प्रिया ने 422 अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

