नवगछिया : कदवा ओपी थान क्षेत्र के बोड़वा गांव में बांस बिट्टा से कदवा पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। महिला की हत्या तेज धारदार हथियार से अपराधियों ने की है। महिला के शव की पहचान बोड़वा निवासी त्रिवेणी ऋषिदेव की पत्नी शोभा देवी 45 वर्ष के रूप में हुई है। महिला की हत्या सोमवार की रात करीब दो बजे के आस पास हुई है। अपराधियों ने महिला की हत्या तेज धारदार हथियार से गला रेत की है। इसके साथ ही अपराधियों ने क्रूरता का परिचय देते हुए महिला के पेट के दोनों बगल चाकू से प्रहार किया है महिला के पेट के दोनो तरफ गहरे जख्म के निशान हैं। महिला का शव जहां से पुलिस ने बरामद किया है वहां से महज 50 मीटर की दूरी पर ही महिला का घर है। मंगलवार की सुबह जब जब स्थानीय लोगो ने महिला का शव खून से लाताप देखा तो इसकी सूचना कदवा थाने की पुलिस को दी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घटना की सूचना मिलते हीं कदवा ओपी थाने की पुलिस के साथ थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार व एएसआई संजय कुमार घटनास्थल पर पहुचें। पुलिस ने घटना स्थल पर बारिकी से छानबीन शुरू की। इस दौरान दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगो से पूछताछ की लेकिन घटना के संदर्भ में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के छोटे पुत्र ब्रजेश ने बताया कि मां के मोबाइल पर दो बजे रात को फोन आया और वह बात करते हुए हीं घर से निकली थी। सुबह होने पर जब गांव के लोग बोले तो देखा मां की गला काट कर हत्या कर दी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार घटना की रात शोभा देवी अपने दस वर्षीय पुत्र बर्जू उर्फ ब्रजेश कुमार के साथ सोई हुई थी। मृतक महिला के पति त्रिवेणी ऋषिदेव व दोनों विवाहित बेटे मिथुन ऋषिदेव व विक्को उर्फ विकाश ऋषिदेव प्रदेश में मजदूरी करते है। मृतिका की बड़ी बहू करीब दो महीने से मायके में थी तो, छोटी वाली कुन्दाली देवी गत रविवार को पूर्णियां जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र रायपुरा गांव चली गई थी। कन्दाली की मायके गांव के हीं बोड़वा मुसहरी में स्वरूप लाल ऋषिदेव के यहां है।

महिला की हत्या को लेकर गांवों में कई तरह की चर्चा हो रही है। ऐसी चर्चा हो रही है कि मृतक महिला शोभा देवी कुछ ग़लत लोगों से सांठगांठ कर अवैध धंधे में लिप्त रहती थी।महिला गांव के कुछ युवतियों को भी उन्होंने इस धंधे में धकेलना चाह रही थी। जिसमें उसकी हत्या की गई है। वही नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भी घटना स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन किया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की हत्या तीन-चार अपराधियों ने मिल कर किया। देर रात तक परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं किया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द हीं मामले का उद्भेदन कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet