नवगछिया : नवगछिया में बुधवार को आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है. संक्रमित पाए गए मरीज में नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के संक्रमित पाए गए चतुर्थ वर्गीय कर्मी के पुत्र व पुत्री, नवगछिया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के तीन शिक्षक सहित नवगछिया शहर के गजाधर भगत रोड एक, नवगछिया नवादा के एक एवं रंगरा ओपी के भवानीपुर पंचायत के एक व्यक्ति शामिल हैं.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में एंटीजन कीट से हुए जांच में सभी लोगों की पुष्टि हुई है. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस से उसे घर तक होम कवरन्टीन के लिए पहुचा दिया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *