शहर में 48 घंटे में तूफान ताऊ ते का असर दिख सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों में हल्क बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में कमी आ सकती है, लेकिन आंधी-बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं। बिहार और झारखंड में इस तूफान का असर दिख सकता है। माैसम विभाग की माने ताे अगले 24 घंटाें में तूफान कमजाेर हाेगा। इससे बिहार-झारखंड में इसका असर नजर आएगा। हल्के बादल छाए रहेंगे। शहर के तापमान में कमी जरूर होगी, लेकिन आंधी-बारिश जैसी स्थिति नहीं होगी। माैसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डाॅ. एसके पटेल ने बताया कि ताऊ ते तूफान ने भीषण रूप धारण कर लिया है।
सोमवार शाम गुजरात के पोरबंदर और महोबा के बीच सामुद्री तट पार कर चुका है। उम्मीद है कि जब ये तूफान उत्तर पूर्व दिशा में आएगा तो कमजोर हो जाएगा। इसके कारण इसके बाहरी भाग से मध्यम और ऊंचे दर्जे के बादल का उत्तर प्रदेश एवं बिहार की तरफ आने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

सुबह से ही गर्मी बढ़ती गई, कल से तापमान हो सकता है कम
सोमवार को शहर में कड़ी धूप निकली रही। सुबह से गर्मी महसूस हुई। दोपहर तक हवा गर्म हाे गई। इसने गर्मी को दोगुना कर दिया। बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान में 1.5 अाैर न्यूनतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ाेतरी हुई। साेमवार काे अधिकतम तापमान 39 अाैर न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार काे अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया था।


